जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

जीत नारायण
लखनऊ:- उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर दिनांक 02 अक्टूबर 2023 से दिनांक 08अक्टूबर 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद न्यायालय, लखनऊ में एवं समस्त तहसीलों में प्रभात फेरियाँ निकालकर एवं अन्य प्रकार से आमजन को स्वच्छता के प्रति सजग किया गया एवं परिसर में 08 दिवस तक साफ-सफाई का कार्य विशेष तौर पर किया गया। इसी क्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विषय पर जनपद के विभिन्न स्कूल / कालेजों में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान का समापन आज जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ अश्विनी कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में जनपद न्यायालय लखनऊ में किया गया।
इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, बसंतलाल, पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (एल०ए०) अरूण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती मधू तांबे उप निदेशक सूचना एवं श्रीमती मनीषा द्विवेदी अपर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित निर्णायक मण्डल के समस्त सदस्य उपस्थित हुये । निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रविष्टियों के अनुसार छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के कर-कमलों द्वारा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्र / छात्राओं में जनपद के विभिन्न स्कूल / कालेजों से सम्बधित छात्र/छात्रायें मानसी यादव, अमृता कनौजिया, शिवानी गौतम शैलेश नैन्सी, अंजली चित्रा रावत, शताक्षी शुक्ला, सोनम राठौर खुशी यादव रवि वर्मा एवं रंजना सम्मिलित है।
