OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिलाओं समेत 7 लोगों को पकड़ा।

OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिलाओं समेत 7 लोगों को पकड़ा।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- महेंद्रगढ़ पुलिस ने नारनौल रोड पर स्थित राव ओयो होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा है। देह व्यापार में शामिल महिलाएं दिल्ली, गुडगांव व अन्य राज्यों से हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।

पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी दो-तीन अन्य गिरफ्तारी और हो सकती है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओयो राव होटल में बाहर से लडकियां बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी नारनौल के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने होटल में बोगस ग्राहक भेजा और सौदा तय होने के बाद इशारा मिलते ही होटल में रेड कर दी। पुलिस ने मौके से, होटल संचालक, होटल मैनेजर और 5 युवतियों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस थाना शहर महेंद्रगढ़ में लेकर आया गया। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि उन्हें लगतार होटलों में देह व्यापार होने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने गुप्त सूचना पर एक होटल पर छापेमारी की। इस दौरान वहां पांच महिलाएं इस मामले में संलिप्त मिली। इस सबके चलते उन्होंने होटल मालिक, होटल के मैनेजर व पांचों महिलाओं को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाएं गुडगांव, दिल्ली व अन्य राज्यों से है। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य लोगों के इस मामले से जुड़े होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *