गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा एक लाख का ईनामी बदमाश काबू।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा एक लाख का ईनामी बदमाश काबू।

सन्तोष कुमार यादव
गुडग़ांव:- सेक्टर-31 क्राईम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश विक्की को राजस्थान से बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक हरियाणा पुलिस के एएसआई पद की वर्दी भी बरामद हुई है। वेपन सप्लायर विक्की ने ही गुडग़ांव में कारोबारी का किडनेप करने की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, गुरुग्राम पुलिस ने बीती 31 मई 2022 को 7 अपराधियों को हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने भोंडसी से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से आधा दर्जन से ज्यादा हथियार भी बरामद किए थे। आरोपी एक कारोबारी का किडनेप करने की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। मामले में पुलिस ने सिलसिलेवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सेक्टर-31 क्राईम ब्रांच ने राजस्थान के बीकानेर से लॉरेंस बिश्रोई के गुर्गे विक्की को धर दबोचा। कारोबारी का किडनेप करने की साजिश विक्की ही रच रहा था और वह वारदात के लिए हथियार मुहैया करवा रहा था। इसी ने ही बिजनेसमैन की किडनैपिंग की भी साजिश रची थी। विक्की एक बड़ा वेपन सप्लायर भी है। उस पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।
मामले में एसीपी क्राईम वरुण दहिया ने कहा कि आरोपी गुरुग्राम के बड़े बिजनेसमैन की किडनैपिंग कर बड़ी फिरौती मांगने की फिराक में थे। जिनको गुडग़ांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अदालत में पेश कर विक्की को उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उसका पूरा काला चिट्ठा खोला जाएगा।
