अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियोग पंजीकृत

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)
गोंडा।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ग्राम खैरी मन्शापुरी व रानीपुरवा कोतवाली नगर गोण्डा में दबिश दी गई दबिश के दौरान कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और 600 किलो लहन नष्ट किया गया मौके पर दो चढ़ी भट्टी नष्ट किया गया है इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किया गया उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई मौके पर 600 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया तथा दो अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।
