कार के शीशे तोड़ चालक से मारपीट व लूटपाट

कार के शीशे तोड़ चालक से मारपीट व लूटपाट

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- खेडकीदौला एरिया में तीन-चार युवकों ने एक कार को ओवरटेक कर कार के शीशे तोड़ दिए, वहीं चालक से मारपीट कर उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। आरोपित जाते हुए चालक का मोबाइल फोन तोडक़र उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी जगदीश कहा कि उसका कपडे (कतरन) का काम है। वह काम के सिलसिले से जयपुर गया था। वापसी के दौरान वह अपने चचेरे भाई अमित के साथ कार से दिल्ली की ओर आ रहा था। रात करीब 11.45 बजे वह वाटिका फ्लाई ओवर से आ रहा था। उसकी गाड़ी धीरे चल रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवाई। कार से तीन-चार युवक उतरे और गाड़ी के शीशे पर हाथ मारने लगे। जगदीश ने शीशा नहीं खोला तो उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए। वहीं जगदीश व अंकित के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने जगदीश से 20 हजार रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल फोन तोडक़र फेंक दिया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *