अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अलर्ट मोड पर हरियाणा, इन 7 जिलों के सेंसिटिव जोन पर पुलिस की पैनी नजर

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अलर्ट मोड पर हरियाणा, इन 7 जिलों के सेंसिटिव जोन पर पुलिस की पैनी नजर

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन से पहले हरियाणा पुलिस अलर्ट में आ गई है। पुलिस ने 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिंसा की घटना के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, यमुनानगर, झज्जर और जींद में सेंसिटिव जोन पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर यहां के खासकर मंदिर और मस्जिद पर पुलिस की पैनी नजर है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है। पिछले साल नूंह में हुई दो समुदायों के बीच हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 2 होमगार्ड के जवान और 4 आम नागरिक शामिल थे। इस घटना की कई FIR दर्ज की गई। 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक महीने के लिए पांच से अधिक जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी।

वहीं पुलिस ने सलाह दी है कि ट्रेन से उत्तर प्रदेश की यात्रा से लोग परहेज करें। इसके अलावा जिलों में पहले हुई हिंसक घटना के केसों में उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले पुलिस उनको हिरासत में ले सकती है। सोशल मीडिया पर चल रहे कई भड़काऊ मैसेज और वीडियो के कारण नूंह, पुन्हाना और तावड़ू में मंदिरों और मस्जिदों में सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *