कैसरबाग पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, किया लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)
“सुगम रास्ते, सुरक्षित यात्रा” अभियान के तहत भानमती चौराहा पर चला अभियान, बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
लखनऊ। शनिवार को कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित भानमती चौराहा पर पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
नवम्बर माह “यातायात माह” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत यातायात पुलिस और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस शहरभर में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने में जुटी है।
इसी क्रम में “सुगम रास्ते, सुरक्षित यात्रा” अभियान के तहत कैसरबाग पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
अभियान में एसआई मोहित कुमार, एसआई अंकित सिंह, कॉन्स्टेबल अनिस वर्मा एवं कॉन्स्टेबल करमचंद के साथ महिला कॉन्स्टेबल प्रीती देवी और मोहिनी श्रीवास की अहम भूमिका रही।
