नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय

कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन होगा समान — ₹19,800 प्रतिमाह

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)

लखनऊ। बृहस्पतिवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में नगर निगम में कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन को समान करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अब तक इन ऑपरेटरों को ₹9,000, ₹13,000 और ₹19,000 तक विभिन्न स्तरों पर वेतन दिया जा रहा था, किंतु अब मेरिट के आधार पर सभी को ₹19,800 प्रतिमाह समान वेतन दिया जाएगा।

इस निर्णय की जानकारी नगर आयुक्त एवं महापौर ने संयुक्त रूप से साझा की। निर्णय के बाद कंप्यूटर ऑपरेटरों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं संगठन मंत्री मो. रेहान ने संगठन की ओर से सभी साथियों को बधाई दी तथा इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए महापौर महोदया एवं नगर आयुक्त महोदय का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *