जन उद्घोष व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, व्यापारियों के लिए ‘आयुष्मान व्यापारी कार्ड’ की उठाई मांग

जीत नारायण
लखनऊ, 25 जुलाई। जन उद्घोष व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) का शपथ ग्रहण समारोह एवं संवाददाता सम्मेलन शनिवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित लोटस पार्टीको लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, महानगर एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक पंकज मौर्य, राजेश बाबू मिश्रा एवं कौशल कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन चंद भट्ट, विजय उपाध्याय एवं राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री आर.के. सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुमित महाराज, प्रदेश कोषाध्यक्ष मंगल प्रसाद वर्मा, प्रदेश वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, प्रदेश विधि सलाहकार दीपक कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार बबलू ने शपथ ग्रहण की।
जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नवीन, जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य, पीयूष सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह एवं तुषार शेखर तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, जिला मंत्री आलोक सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र मणि सिंह, जिला विधि सलाहकार अनिल सिंह चौहान तथा उपमंत्री लोकेश अग्रवाल ने शपथ ली।
महानगर कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री रोहित शुक्ला, संरक्षक शेर बहादुर सिंह एवं डी.सी. दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, आर.के. सिंह, अभिषेक सिंह मोनू, सर्वेश सिंह चौहान, बलराम अवस्थी एवं विभूषण मिश्रा शामिल रहे।
जानकीपुरम विस्तार इकाई में अध्यक्ष अरुण सिंह फौजी, संरक्षक श्रीमती शारदा सिंह, महामंत्री दिवाकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद आलम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष योगेंद्र मणि सिंह एवं संजय सिंह, संगठन मंत्री जुनेद आलम, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता, प्रचार मंत्री सुधीर कनौजिया, मंत्री दीपक सिंह, उपमंत्री विपुल चौधरी, मीडिया प्रभारी सिकंदर खान तथा कार्यकारिणी सदस्य वीर बहादुर शर्मा ने शपथ ग्रहण की।
जानकीपुरम इकाई में अध्यक्ष मनीष थापा, संरक्षक संजय सिंह, महामंत्री रोहित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं जयकुमार सिंह, संगठन मंत्री राजू सिंह तोमर, मंत्री विजय कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष संतोष सचान ने शपथ ली।
विकासनगर इकाई में अध्यक्ष अभिनव निगम, संरक्षक दिनेश तिवारी, महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह, कोषाध्यक्ष केसरी नंदन गुप्ता, मंत्री नंदकिशोर गुप्ता एवं संगठन मंत्री विजय तिवारी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा, लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने व्यापारियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सिंह तोमर ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि जन उद्घोष व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सरकार से प्रदेश के व्यापारियों के लिए “आयुष्मान व्यापारी कार्ड” लागू करने की मांग की, जिससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, महानगर एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे
