दवाओं के नाम पर बिहार भेजी जा रही थी शराब,पुलिस ने पकड़ी

संतोष कुमार यादव

गुड़गांव:- बिहार में दवाओं के सैंपल भेजने के नाम पर कोरियर से शराब तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। इस तस्करी का खुलासा उस वक्त हुआ जब कोरियर कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पार्सल को आगे भेजने से पहले उसे स्कैन किया। इसकी जानकारी बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया कि वह डिलीवरी कंपनी में बतौर एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी द्वारा सामान को ट्रक द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है। उनकी कंपनी में IMT कोरियर सर्विस कंपनी की तरफ से एक कोरियर आया जिसमें कुल छह बॉक्स थे। यह बॉक्स मानेसर सेक्टर-4 से बिहार भेजे जाने थे। पार्सल भेजे जाने से पहले उन्हें बताया गया था कि इसमें दवाओं के सैंपल है।
यह पार्सल गाड़ी ड्राइवर रविंद्र कुमार व हेल्पर कुंवर बहादुर लेकर पथरेड़ी वेयरहाउस पहुंचे थे। इन पार्सल को बिहार भेजने से पहले जांच की तो स्कैनर में जांच करने के दौरान सामने आया कि इसमें कुछ तरल पदार्थ है।
इस पर उन्होंने पैकिंग खोलकर इसकी जांच की तो पाया कि इसमें शराब के पाउच हैं। गिनती करने पर यह 1100 पाउच मिले जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *