Uncategorized

बिजली कटौती से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

बिजली कटौती से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

जीत नारायण

लखनऊ। तालकटोरा पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गुलजार नगर क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या से संबंधित शिकायतें विभाग के उच्च अधिकारियों तक कई बार पहुंचाई जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि तालकटोरा क्षेत्र में पूर्व में भी रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचनाएं सामने आती रही हैं, जबकि हाल के महीनों में बढ़ती मांग के कारण लखनऊ के कई इलाकों में भी लंबे समय तक बिजली बाधित होने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तत्काल तकनीकी खामियों को दूर कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *