गंदेवड़ा संगम पर अन्नदान महायज्ञ, राहगीरों को बांटा खिचड़ी-हलवे का प्रसाद

महर्षि राजेश योगी आश्रम में हवन-पूजन के बाद हुआ सेवा कार्यक्रम, अन्नदान को बताया सबसे बड़ा दान

शामली। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा संगम निकटतम कुआखेड़ा स्थित महर्षि राजेश योगी आश्रम योग, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में धार्मिक एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि राजेश योगी द्वारा यज्ञशाला में विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इसके उपरांत पूर्वी यमुना नहर गंदेवड़ा संगम ननौता पटरी मार्ग पर स्टॉल लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को खिचड़ी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अन्नदान महायज्ञ में सहयोग किया।

इस अवसर पर महर्षि राजेश योगी ने कहा कि शास्त्रों में अन्नदान को सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ दान बताया गया है, जिसे महादान की संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराना केवल उसकी शारीरिक भूख मिटाना नहीं, बल्कि आत्मिक संतुष्टि और पुण्य प्राप्त करने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि भोजन शरीर के साथ-साथ आत्मा को भी तृप्त करता है। जरूरतमंदों को अन्न देने से माता अन्नपूर्णा और ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अन्नदान व्यक्ति को परोपकारी बनाकर समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य नरेन्द्र मुनि (दिल्ली वाले), ओमकार राणा, कुलदीप चेयरमैन, संजयवीर, सोनिया, रामधन हलवाई, दीनानाथ एवं तेजपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अजीत कुमार श्रीवास्तव

मंडल प्रभारी, सहारनपुर/मेरठ मंडल

📞 9456889665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *