उच्च प्राथमिक विद्यालय हथछोया में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में रूपाली प्रथम, विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ
गढ़ीपुख़्ता। गांव हथछोया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर विशेष प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को आकर्षक चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री महावीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
चार्ट निर्माण प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और संदेशों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
- प्रथम स्थान : रूपाली
- द्वितीय स्थान : साइन
- तृतीय स्थान : अरमान
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री देवेन्द्र जी ने उपस्थित होकर विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाती हैं।
शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष सोहनपाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं आकाश शर्मा, योगेश कुमार, मनोज देवी एवं रणवीर सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
मंडल प्रभारी सहारनपुर /मेरठ
📞 9456889665
