घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति
सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब लोगों को तहसील और कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही प्रमाणित खतौनी प्राप्त की जा सकेगी।
राजस्व विभाग की नई डिजिटल व्यवस्था के तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदक को जनपद, तहसील, गांव और गाटा संख्या जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद खतौनी की प्रमाणित प्रति तुरंत डाउनलोड की जा सकेगी। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से समय की बचत होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
📞9456889665
