शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
पीसीआर पर लाए गए आरोपी की निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना कोतवाली शामली पुलिस ने सुमित पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम खेड़ी करमू को 128 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया दूसरा तस्कर
मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे थे। इसी जांच में विपिन कुमार पुत्र जयकृत निवासी ग्राम खेड़ी कर्मू का नाम भी तस्करी नेटवर्क में सामने आया।
बताया गया कि आरोपी विपिन कुमार ने 30 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद 15 मई 2026 को न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली शामली पुलिस ने उसे जिला कारागार मुजफ्फरनगर से पीसीआर पर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर मिली बड़ी खेप
पुलिस टीम ने आरोपी विपिन कुमार की निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विपिन कुमार के विरुद्ध थाना कोतवाली शामली में मु0अ0सं0 63/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद जहांगीर, हेड कांस्टेबल राजीव तथा कांस्टेबल सौरव धामा की टीम शामिल रही।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
मंडल प्रभारी सहारनपुर /मेरठ
📞 9456889665

Checking the charts here is so smooth. I love how quickly the pages load even when the market is volatile. nxpcprice