09 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकतम वाद निस्तारण पर जोर
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक
कैराना (शामली)
आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैराना (शामली) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली के सचिव श्री अक्षयदीप यादव ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आपूर्ति विभाग से श्री शौदान सिंह, सीडीपीओ श्रीमती सुदेश भारती, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री समीर, प्रोबेशन विभाग से श्रीमती शोभा शर्मा, कृषि विभाग से श्री प्रदीप यादव, पीडब्ल्यूडी से श्री रमेश, मंडी परिषद से श्री वीके चन्देल, बाट माप विभाग से श्री जीपी दिवेन्द्र एवं बिजली विभाग से श्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सचिव श्री अक्षयदीप यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिकतम वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराएं, ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां आपसी सहमति के आधार पर मामलों का शीघ्र समाधान संभव है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
(संवाददाता: अजीत कुमार श्रीवास्तव, सहारनपुर/मेरठ मंडल प्रभारी)
📞 9456889665
