Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3.53 लाख मामलों का निस्तारण, 47.45 करोड़ रुपये की वसूली

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3.53 लाख मामलों का निस्तारण, 47.45 करोड़ रुपये की वसूली

जीत नारायण

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को लखनऊ में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण का बड़ा अभियान चलाया गया। जनपद न्यायाधीश लखनऊ मलखान सिंह की मौजूदगी में पुराना उच्च न्यायालय स्थित मीडियेशन सेंटर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ लोक अदालत का शुभारंभ हुआ।

जनपद न्यायालय, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, उपभोक्ता आयोग, श्रम न्यायालय, स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट और तहसीलों समेत विभिन्न स्थानों पर मामलों की सुनवाई हुई।

न्यायालयों में लंबित 29,031 मामलों का निस्तारण कर 38,05,32,021 रुपये की धनराशि वसूल की गई।

वहीं प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, बैंक रिकवरी, फाइनेंस कंपनी, बीएसएनएल और वैवाहिक विवादों समेत 3,23,337 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों से 9,39,80,371 रुपये की धनराशि वसूल हुई।

कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 3,53,510 मामलों का निस्तारण हुआ और 47,45,12,392 रुपये की धनराशि वसूल की गई।

कार्यक्रम के दौरान वादकारियों के लिए हेल्थ कैंप और आधार कैंप लगाए गए। आदर्श कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *