गरीबों को ठंड से बचाने के लिए किया गया कंबल वितरण।


प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत सत्यम ग्रुप ऑफ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लोक समाचार तथा पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त टीम द्वारा किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम। जिसमे सैकड़ों महिला ,बुजुर्ग व अनाथ बच्चे हुए शामिल। जिन्हे कंबल प्रदान किया गया। कंबल वितरण के बाद संजय सिंह के साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद भी कंबल प्राप्तकर्ताओं ने प्रदान किया। मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित पत्रकार साथियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान किया। संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय व राष्ट्रीय महासचिव हरिहर देव पाण्डेय तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम विजय सिंह आदि के साथ संजय सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रानी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शाखा, अरुण तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा के साथ उपस्थित लगभग पत्रकार साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न तथा अत्याचार का ही मुद्दा उठाया जिस पर समाधान करने का सार्थक प्रयास भी किया गया। अंत में संजय सिंह ने उपस्थित सभी साथियों का आभार भी व्यक्त किया। नए साल की शुभकामनाओं के साथ संपूर्ण भारत में संगठन के विस्तार के लिए योजना रचना भी बनाई गई, लगभग प्रदेशों में अपने संगठन का विस्तार हो तथा हर प्रदेश में मंडल स्तर, जनपद व तहसील स्तर पर संगठन की इकाई गठन करने का संकल्प भी लिया गया। समाजसेवा के साथ, पत्रकार समाज के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ पत्रकार समाज की सुरक्षा के लिए अनवरत कार्य करने के विषय में लगभग सभी साथियों का आग्रह, सुझाव व वक्तव्य रहा, जिस पर एक मजबूत संगठनिक शक्तिपूंज तैयार करने की अपील भी की गई। समस्त देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई भी लगभग सभी के द्वारा प्रदान किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी साथियों की सुरक्षा के लिए पत्रकार समाज के अच्छे लोगों को जोड़ने के साथ संगठन के द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान के तहत लगभग 32 लोगों को सदस्यता प्रदान की गई। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,राष्ट्रीय महासचिव हरिहर देव पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा अरुण कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शाखा रानी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोक समाचार के प्रधान संपादक /सत्यम ग्रुप ऑफ चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी/संस्थापक संजय सिंह , देवेंद्र प्रताप सिंह संपादक, पुष्पराज सिंह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, व गगनदीप सिंह संवाददाता, अमर सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव अख्तर अली,प्रदेश सचिव राजदेव पाण्डेय, राम बहादुर मौर्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर लोक समाचार, जिला अध्यक्ष महिला शाखा प्रतापगढ़ रानी मिश्रा, दीप माला पाण्डेय, प्रिंसेसेज विश्व श्रेया सिंह चौहान, काजल शर्मा, लवली सिंह चेयरपर्सन लोक समाचार, व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
