ब्लड डोनर एसोसिएशन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप।

प्रीती कश्यप।

राय बरेली:- 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लड डोनर एसोसिएशन राय बरेली(BDAR) की ओर समर्पण ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान के लिए लोगो में उत्सुकता दिखी,सभी लोग ब्लड डोनर एसोसिएशन की मुहीम का हिस्सा बने।दूसरो की जिंदगी बचाने के लिए 17 लोग रक्तदान करके महादानी बने, जिसमे सर्वप्रथम कमला फाउंडेशन के कार्यकारणी सदस्य गुलाम अहमद सिद्दीकी निवासी खिन्नी तल्ला ने दसवीं बार रक्त दान किया। पूर्व चेयरमैन व नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भावी प्रत्याशी मोहम्मद इलियास उर्फ ‘मन्नी’ ने समर्पण ब्लड बैंक में फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की रक्त बनाया नही जा सकता। यह दान से ही मिलना संभव है, रक्त मानव शरीर में जीवन का संचार करने वाला मुख्य तरल पदार्थ है।हमारा एक यूनिट रक्तदान कुल 3 जिंदगियों को बचा सकता है। ब्लड एसोसिएशन के संस्थापक मो मुस्तकीम ने कहा कि रक्तदान को लेकर बहुत सारी भ्रांतिया फैली है, जिनके कारण लोग रक्तदान से डरते है। किसी की जान बचाने के लिए लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। कार्यक्रम में अरविंद अग्निहोत्री, अल्तमश, आसिफ, अयेनुल हक, मोहम्मद तलहा, असगर खान, शानू खान, साद, प्रदीप कुमार प्रजापति, मो आरीफ आदि कुल 17 लोग रक्तदान करके महादानी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *