रक्तदान जीवनदान : वामा सारथी के तत्वावधान में लखनऊ पुलिस का जनसेवा अभियान

“सेवा, सुरक्षा और संवेदना – हर बूंद में जीवन का भाव”
जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में प्रेरणादायक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सहयोग से किया गया, जिसमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और जिला होम्योपैथिक विभाग की टीमों ने हिस्सा लिया।
शिविर के सफल संचालन हेतु किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU लखनऊ से समन्वय स्थापित किया गया कार्यक्रम में ट्रांसफ्यूजन विभाग की डॉक्टर ज्योति तिवारी, डॉक्टर भास्कर तथा उनकी 18 सदस्यीय टीम द्वारा रक्तदान के महत्व एवं उनके स्वास्थ्य लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया 17 रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया, जिसमें “भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता” के प्रेरणादाई भाव के साथ लखनऊ पुलिस परिवार ने समाज सेवा की एक और मिसाल प्रस्तुत की।
साथ ही, जिला होम्योपैथिक विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक होम्योपैथिक औषधियाँ वितरित की गईं। डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अपनी सेवा और सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
मुख्य उद्देश्य:
यह अभियान केवल रक्तदान के महत्व को रेखांकित नहीं करता, बल्कि पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
भविष्य की रूपरेखा:
वामा सारथी की पहल के तहत भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से इस प्रकार के सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ बना रहे।
