News

पुरानी रंजिश का बदला, 3 साल बाद किया MURDER…कुल्हाड़ी से वार कर प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट

पुरानी रंजिश का बदला, 3 साल बाद किया MURDER…कुल्हाड़ी से वार कर प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- दिल्ली से फरीदाबाद के अल्लीपुर तिलोरी इलाके में तीन साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारने का मामल सामने आया है। इस मामले में हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल स्थानीय पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त निष्कर्ष चपराना ने बताया की घटना के बाद आनन फानन में घायल को फरीदाबाद के सेक्टर 21 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । उनके दोस्त राम सेवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे जिनपर उनके गांव नचोली के रहने वाले कुछ युवकों ने गांव अलीपुर तिलोरी में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । उन्होंने बताया की नचौली गांव में मृतक राम सेवक अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी उम्र करीब 54 वर्ष थी। वह अल्लीपुर तिलौरी खादर गांव की ओर नाले पार प्लाटिंग करते कर रहे थे।

रविवार की शाम करीब तीन बजे मृतक राम सेवक किसी के साथ प्लॉट दिखाने के लिए जा रहे थे की तभी रास्ते में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया जिन्हे देखकर राम सेवक भागने लगे वह काफी दूर तक भागे और थक कर गिर गए जिसके बाद हमलावारों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले राम सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में घायल राम सेवक को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया की मृतक रामसेवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ियों से हमला कर मौत के घाट उतारने का मामल सामने आया है ।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *