कटेरा क्षेत्र के अंतर्गत मगरवारा गांव की तीन खिरक बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर

अरविंद आर्य
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में जनपद झांसी ब्लाक बंगरा पंचायत मगरवारा के खिरक मंजूवारा में रोड निर्माण को लेकर आज विशाल किसान पंचायत हुई। जिसमें समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
पंचायत में किसानों महिलाओं बच्चों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि साहब बंगरा से कटेरा रोड के मध्य रेलवे लाइन के बगल से कच्ची रास्ता है खेतों में होकर 3 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करने के बाद अपने गांव में मंजुवारा पहुंचते हैं ग्राम पंचायत मगरवारा के तीन खिरक मंजूवारा छिंगेवाड़ा तालपुरा यह तीन खिरक है जिनकी आबादी लगभग 2200 है ये खिरक सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है सबसे बड़ी समस्या रोड की है रोड ना होने से हम लोगों को रेलवे लाइन पार करके शहर पहुंचना पड़ता है बारिश के समय में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं अगर किसी महिला की डिलीवरी होनी हो तो रोड ना होने के चलते कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है मरीज को चारपाई में रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है
मौके पर रामेश्वर कुशवाहा ओमप्रकाश नीरज मोतीलाल दिलीप नंदराम बलराम तिजू सेवक मोहनलाल अशोक प्यारेलाल बेधड़क बलराम ठाकुरदास कस्तूरी देवी मीरा देवी भागचंद धनीराम रोशन बलवान मौजूद रहे।
