Uncategorized

जनेश्वर मिश्रा पार्क से लक्ष्मी मार्केट तक चला वृहद स्वच्छता अभियान, 280 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान

जनेश्वर मिश्रा पार्क से लक्ष्मी मार्केट तक चला वृहद स्वच्छता अभियान, 280 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान

 

जीत नारायण

जनेश्वर मिश्रा पार्क से लक्ष्मी मार्केट तक चला वृहद स्वच्छता अभियान, 280 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान

लखनऊ। “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा शुक्रवार को जोन-4 के वार्ड-12 में जनेश्वर मिश्रा पार्क (गेट संख्या-7) से लक्ष्मी मार्केट तक वृहद स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। अभियान में 280 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया।

अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथों की व्यापक सफाई कर यांत्रिक धुलाई कराई गई। मार्ग के दोनों ओर उगी जंगली घास एवं खरपतवारों की वैज्ञानिक तरीके से कटाई कराई गई तथा उनकी पुनर्वृद्धि रोकने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप वीडिसाइड का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नगर निगम ने कहा कि “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अभियान में चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला, एसएफआई बालगोविंद, लखनऊ स्वच्छता अभियान के क्षेत्रीय निदेशक अभय रंजन, प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा दीक्षित, क्लस्टर एचआर हेड अरुण कुमार सिंह तथा सुदीक्षा फाउंडेशन के शिवम पांडे एवं उनकी टीम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *