स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़।

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- सेक्टर-53 थाना एरिया में पुलिस ने स्पॉ सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से स्पॉ सेंटर के संचालक सहित तीन युवतियों को काबू किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि सेंट्रल प्लाजा मॉल गोल्फ कोर्स रोड पर बने ब्राउन स्पा व द रीगल एंड वलनेस स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चल रहा है। जिस पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजा। इस दौरान पता चला कि सेंटर में 15 सौ रुपये से 25 सौ रुपए में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं। बोगस ग्राहक ने सौदा तय करने के बाद पुलिस टीम को संकेत कर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर रेड कर तीन युवतियों व स्पा सेंटर संचालक को काबू कर लिया।

संचालक की पहचान मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले गौतम के रूप में हुई जो फिलहाल गुडग़ांव के सरस्वती कुंज में रहता है। इसके अलावा पुलिस ने यहां से काबू की गई तीन युवतियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *